फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश में अवैध और नकली शराब के बढ़ते मामले सरकार के लिए बने चुनौती, कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

Fri, 24 Nov 2023 12:05 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राज्य में अवैध और नकली शराब के बड़े प्रकरण सामने आ रहे हैं। इससे साफ है कि इस अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश नहीं है। नाराज आबकारी आयुक्त चेतावनी दी है कि जहां ऐसे मामले सामने आएंगे, जवाबदेह अफसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले देहरादून, फिर हरिद्वार और उसके बाद ऊधमसिंह नगर जिले में सामने आए अवैध शराब के मामलों ने आबकारी विभाग की पेशानी पर बल डाल दिए हैं। नाराज आबकारी आयुक्त हरि चंद्र सेमवाल को अब गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के संयुक्त आबकारी आयुक्तों, देहरादून व हरिद्वार के उप आबकारी आयुक्तों को ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए सख्त हिदायत जारी करनी पड़ गई है।

विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी है कि जहां ऐसे मामले सामने आएंगे, जवाबदेह अफसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जारी पत्र में उन्होंने चिंता जाहिर की है कि राज्य में अवैध और नकली शराब के बड़े प्रकरण सामने आ रहे हैं। इससे साफ है कि इस अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश नहीं है।

यह राजस्व हित के साथ-साथ जनहित का गंभीर मामला है। उन्होंने निर्देश दिए कि अवैध और नकली शराब के धंधे पर अंकुश लगाने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत किया जाए। साथ ही प्रवर्तन की कार्रवाई को और अधिक मजबूत बनाया जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...सुरंग पर निगाहें: तस्वीरें कह रहीं...कब मिटेंगी दूरियां, 41 जिंदगियां आजाद होने को बेकरार, अच्छी खबर का इंतजार
विज्ञापन


ताकि राजस्व और जनता को होने वाले नुकसान से बचा जा सके। उन्होंने हिदायत दी कि इस संवेदनशील और गंभीर विषय पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित कर्मचारी की जवाबदेही तय करते हुए उस पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें