फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य का थमा विकास, बढ़ी प्रतिव्यक्ति आय

Sat, 17 Feb 2018 07:09 PM IST
  न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

-राष्ट्रीय औसत ज्यादा है प्रत‌िव्यक्त‌ि आय

-तीन साल में 30 हजार की बढ़ोत्तरी
विज्ञापन
2000 rupees
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की व‌िकास की दर में बेशक ग‌िरावट का अनुमान है, मगर प्रचल‌ित भाव के आधार पर जो आंकड़े सामने आए हैं, वे बता रहे हैं क‌ि राज्य के लोग और अमीर हो गए हैं। अर्थ एवं संख्या व‌िभाग के  आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड में 2017-18 में प्रत‌िव्यक्त‌ि आय बढ़ कर 1,77,356 रुपये हो गई है।
विज्ञापन


प‌िछले वर्ष की तुलना में 16254 रुपये अध‌िक होने का अनुमान लगाया गया है। प‌िछले वर्ष प्रदेश में प्रत‌िव्यक्ति आय 1,61,102 रुपये आंकी गई थी। 

राष्ट्रीय औसत ज्यादा है प्रत‌िव्यक्त‌ि आय
प्रत‌िव्यक्त‌ि आय के मामले में उत्तराखंड राष्ट्रीय औसत से लगातार बढ़त बनाए हुए है। प्रचल‌ित भाव अनुमान पर भारत की प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2015-16 में 94,130  रुपये थी, जो  2016-17 में बढ़कर 1,03,219 हो गई। वर्ष 2017-18 में इसके 1,11,782 का अनुमान था। 

तीन साल में 30 हजार की बढ़ोत्तरी
पिछले तीन वर्ष के दौरान उत्तराखंड में प्रत‌िव्यक्त‌ि आय में 30 हजार रुपये से अध‌िक बढ़ोत्तरी आंकी गई है। अर्थ एवं संख्या व‌िभाग के प्रचल‌ित निवल भाव पर जारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2015-16 में 1,46,454 रुपये, 2016-17 में 1,61,102 तथा 2017-18 में 1,77,356 रुपये  प्रत‌िव्यक्त‌ि आय का अनुमान लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें