फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income Tax Raid: छुट्टी के कारण लॉकर नहीं खोल पाई आयकर की टीम, शनिवार को भी जारी रही कार्रवाई

Sat, 26 Nov 2022 09:46 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शुक्रवार को देहरादून और ऋषिकेश के सरकारी और प्राइवेट बैंकों में इन कारोबारियों के 40 से अधिक बैंक लॉकरों को सील किया गया था। छापों के दौरान कारोबारियों के यहां से बहुत से दस्तावेज जब्त किए गए हैं। शनिवार को भी कार्रवाई जारी रही। 
विज्ञापन
इनकम टैक्स रेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंकों की छुट्टी के चलते आयकर विभाग की टीम कारोबारियों के बैंक लॉकर नहीं खोल पाई। टीम ने शुक्रवार को कारोबारियों के बैंक लॉकरों को सील किया था। बताया जा रहा कि इन लॉकरों को अगले सप्ताह खोला जा सकता है। उधर, आयकर की कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही।

विज्ञापन


आयकर विभाग की दिल्ली और स्थानीय कार्यालयों की टीम ने होटल कारोबारी मंजीत जौहर और उनके साथियों के यहां छापे मारे थे। छापों के दौरान कारोबारियों के यहां से बहुत से दस्तावेज जब्त किए गए हैं। तीन दिन से कार्रवाई ऋषिकेश, देहरादून और सहारनपुर में चल रही है। शुक्रवार को देहरादून और ऋषिकेश के सरकारी और प्राइवेट बैंकों में इन कारोबारियों के 40 से अधिक बैंक लॉकरों को सील किया गया था।

ये भी पढ़ें...UKSSC पेपर लीक मामला: धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, कुर्क होगी हाकम सिंह की अवैध संपत्ति, चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इन लॉकरों को खोलकर देखना था। लेकिन, शनिवार को छुट्टी होने के कारण टीम लॉकरों को नहीं खोला जा सका। सूत्रों के मुताबिक, अब आयकर विभाग की टीम सोमवार या मंगलवार को फिर से बैंकों में जाकर इन लॉकरों को खोलेगी। बताया जा रहा कि कार्रवाई अभी जारी रहेगी। हालांकि, तीन दिन से चल रही कार्रवाई के बारे में आयकर विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने कोई अधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें