फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income Tax Raid: 25 गाड़ियों में देहरादून आए 100 अफसर, ताबड़तोड़ कार्रवाई से कारोबारियों में मची अफरातफरी

Thu, 13 Nov 2025 02:30 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने दून में चार बिल्डरों और दो शराब कारोबारियों के घर व प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। इनमें करोड़ों की कर चोरी पकड़ी गई है।
विज्ञापन
आयकर की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से आयकर की टीम के करीब 100 अधिकारी 25 गाड़ियों में सवार होकर आए थे। सबसे पहले रेसकोर्स में अधिकारियों की फौज पहुंची और यहीं से अलग-अलग ठिकानों के लिए रवाना हुई। ताबड़तोड़ हुई इस कार्रवाई से कारोबारियों और उनके परिचितों में अफरातफरी की स्थिति बन गई।

विज्ञापन


कारोबाारियों के घरों को अंदर से बंद कर दिया गया। इस दौरान परिवार वालों से लंबी पूछताछ की गई। किसी की तिजोरी जब्त हुई तो कई के बैंक खातों तक जांच पहुंच गई। कारोबारियों के बैंक खाते भी फ्रीज कर दिए गए।

आयकर विभाग की टीमें सुबह स्कूल के समय पहुंची थीं जो स्कूल जाने वाले बच्चे थे उन्हें जाने दिया गया। इसके बाद घरों को अंदर से बंद कर दिया गया। किसी को भी अंदर आने की अनुमति नहीं थी। जिन जगहों से आयकर विभाग ने कैश बरामद किया उसे गिनने के लिए मशीन भी मंगवाई गई।
विज्ञापन


कैबिनेट का फैसला: उत्तराखंड में सात हजार से ज्यादा संविदा, तदर्थ और दैनिक वेतन कर्मचारी की नौकरी होगी पक्की

विज्ञापन

किसी के घर में अलमारी की तिजोरी में गहने थे तो उनके बिलों की जांच में ही कई घंटे का समय लग गया। बिलों के बिना मिले गहनों को जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई में दिल्ली की टीमों के साथ स्थानीय टीमों को भी लगाया गया था। हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने इस मामले में कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया है।

दिन भर कारोबारी जगत में होती रहीं चर्चाएं
इस छापे की कार्रवाई की दिन भर कारोबारी जगत में चर्चाएं होती रहीं। इससे पहले भी रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों के यहां भी आयकर के छापे पड़े हैं। इनमें कई कारोबारी ऐसे हैं जो पहले भी आयकर के रडार पर रहे हैं। इनके यहां कभी सर्वे तो कभी कई और कार्रवाइयां हुई हैं। इसके अलावा शराब कारोबारियों के नाम पहले भी कई कार्रवाई से जुड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें