फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में बिल्डर के ठिकानों पर आयकर छापा

Fri, 03 Feb 2017 07:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
income tax department - फोटो : file photo
विज्ञापन
आयकर विभाग ने शुक्रवार को देहरादून में एक बिल्डर के तीन ठिकानों पर छापेमारी की। बिल्डर के घर और प्रतिष्ठानों से जांच पड़ताल के बाद आयकर विभाग की टीम ने कई दस्तावेज जब्त किए हैं। सूत्रों के मुताबिक बिल्डर के पास से करोड़ों की कर चोरी पकड़ी गई है। लेकिन जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अजय सोनकर के नेतृत्व में टीम ने कांवली रोड स्थित एक बिल्डर के आवास पर छापा मारा और यहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान किसी को भी घर से बाहर नहीं जाने दिया गया। इसके अलावा बिल्डर के हर्बटपुर के निकट लक्खनपुर और पंडितवाड़ी स्थित प्रतिष्ठानों पर भी टीम ने जांच पड़ताल की।

सूत्रों के मुताबिक बिल्डर के यहां से लगातार रजिस्ट्री की जा रही थी। मौके पर काफी मात्रा में टैक्स चोरी पकड़ी गई है। आयकर के छापों से दूसरे बिल्डरों में भी पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। देर शाम तक आयकर विभाग की कार्रवाई जारी थी। जल्द ही कर चोरी की गणना होने के बाद आयकर विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी डायरेक्टर अजय सोनकर को इस सिलसिले में फोन किया गया, तो उन्होंने फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें