फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलकर, आपके जनधन खातों पर है आयकर अफसरों की नजर

Tue, 22 Nov 2016 03:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
income tax department
विज्ञापन
जनधन और वर्षों से साइलेंट पड़े खातों पर आयकर विभाग की नजर है। आयकर विभाग की टीम सोमवार को कुछ बैंकों में पहुंची और अधिकारियों से जनधन एवं साइलेंट खातों का विवरण मांगा।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार ने जनधन के खातों में धनराशि जमा न कराने के लिए आगाह कर दिया था। जनधन खाते में एक वित्तीय वर्ष के भीतर एक लाख रुपए तक का लेनदेन हो सकता है जबकि 50 हजार से अधिक का बैलेंस नहीं होना चाहिए।

जनधन खातों में एक लाख रुपए से अधिक वाले खाते आयकर विभाग के रडार पर आ सकते हैं। साथ ही ऐसे खातों पर भी आयकर विभाग की नजर है, जो साइलेंट हैं। ऐसे खातों में अगर अधिक धनराशि जमा हो रही है या निकाली जा रही है तो जांच के दायरे में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनधन खाते की लिमिट एक लाख

rupee
सोमवार को आयकर विभाग की टीमें कुछ बैंकों में पहुंचीं। उन्होंने बैंक प्रबंधकों से जनधन के ऐसे खातों का विवरण मांगा गया है, जिसमें लेनदेन निर्धारित सीमा से अधिक हुआ है या जमा राशि अधिक है। 9 नवंबर से 18 नवंबर तक हुए लेनदेन पर विशेष नजर रखी जा रही है। दोपहर में ही जनधन खाते का विवरण लेकर खातों की गहनता से जांच की गई।

दो साल से बंद पड़े जनधन के अधिकांश खाते भी साइलेंट खातों के साथ ही एक्टिवेट हो रहे हैं, लेकिन  जनधन योजना के खातों में आरबीआई की गाइड लाइन के मुताबिक ही पैसा जमा किया या निकाला जा सकता है। इन खातों में कोई भी व्यक्ति 50 हजार रुपए से ज्यादा का डिपॉजिट नहीं करा सकता है।

एसबीआई टीपीनगर शाखा प्रबंधक विजय प्रसाद ने बताया कि जनधन योजना के तहत खोले गए खातों में सालभर में मात्र एक लाख रुपए तक का लेनदेन किया जा सकता है। एक बार में मात्र 10 हजार रुपए तक की निकासी का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि जनधन खातों में आरबीआई के नियमों के तहत की जमा, निकासी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें