फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इनकम टैक्स टटोलेगा हवाई यात्रियों की जेब

Wed, 12 Mar 2014 01:40 PM IST
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव आगामी सात मई को है। चुनाव को देखते हुए आयकर विभाग ने भी अपनी गतिविधियां तेज कर दी है।
विज्ञापन


रखा जाएगा यात्री के कैश का रिकार्ड
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एक एयर इंटेलीजेंस यूनिट स्थापित की गई है, जो हवाई यात्रियों पर नजर रखेगी। एयरपोर्ट पर उतरने वाले हर यात्री के कैश का रिकार्ड यहां रखा जाएगा।

साथ ही यात्री से जुड़ा अन्य डाटा भी यहां दर्ज किया जाएगा। आयकर विभाग की संयुक्त निदेशक नीता अग्रवाल के अनुसार एक किलोग्राम से अधिक सोना साथ लेकर चलने वालों पर भी आयकर विभाग की पैनी निगाह रहेगी।
विज्ञापन


दरअसल, शादी-ब्याह जैसे समारोहों को देखते हुए कई बार ज्वेलर्स या अन्य व्यक्ति सोने की अधिक मात्रा के साथ मूवमेंट करते हैं। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के समारोह भी इस जद में रहेंगे।

पैन, कैश विदड्राल स्लिप लेकर चलें
अगर आपने अपने एकाउंट से कैश निकाला है तो कैश विदड्राल स्लिप साथ लेकर चलें। इसके अलावा चेक स्लिप, पैन कार्ड भी अपने साथ ही रखें।

यूं 10 लाख से रुपए से अधिक के कैश ट्रांजेक्शन पर आयकर विभाग की नजर रहेगी, लेकिन 50 हजार रुपए से अधिक का कैश साथ लेकर चलने पर पूछताछ हो सकती है। कोई रिकार्ड न होने पर धरे जा सकते हैं।
विज्ञापन

 
कैश मूवमेंट की जानकारी यहां दें
आयकर विभाग ने किसी भी तरह के कैश मूवमेंट से जुड़ी शिकायत के लिए एक टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। 18001804154 पर फोन कर शिकायतकर्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इसके अलावा वह 0135-2650452 पर फैक्स करके लिखित में भी अपनी शिकायत आयकर विभाग के अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें