वित्त मंत्रालय की ओर से काला धन को सफेद बनाने के लिए शुरू की गई आय घोषणा योजना के अंतिम दिन देर रात तक इनकम टैक्स का कार्यालय खुला। अधिकारियों के अलावा 65 से अधिक कर्मचारियों ने भी रात 12 बजे तक ड्यूटी दी। हालांकि अपर आयकर आयुक्त ने कुछ भी जानकारी देने से इनकार किया, लेकिन उन्होंने केवल इतना बताया कि योजना का दून में बेहतर रिस्पांस मिला।
केंद्र सरकार ने आय घोषणा योजना के लिए 30 सितंबर अंतिम तिथि तय की थी। बाद में सरकार ने तय किया कि इस दिन रात के 12 बजे तक सभी इनकम टैक्स कार्यालय खोले जाएंगे। लोग यहां आकर अपनी आय की घोषणा कर सकते हैं।