फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपने डाकघर में जमा किए हैं दो लाख से ज्यादा, तो सजा के लिए रहिए तैयार

Wed, 03 May 2017 01:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
post office
नोटबंदी के दौरान आयकर विभाग ने बैंकों में कालाधन जमा करने वालों पर नकेल कसी थी। अब बारी डाकघरों की है। 
विज्ञापन

2 of 6
बैंकों के बाद अब आयकर विभाग ने डाकघरों में नोटबंदी के दौरान जमा हुई रकम की जांच शुरू कर दी है। देहरादून के मुख्य डाकघर के अलावा प्रदेशभर के डाकघरों से जमा हुई रकम का ब्योरा तलब कर लिया गया है। कुछ जगहों से आई जानकारी के आधार पर कई लोगों को नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Currency
बता दें कि आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी के बाद 31 दिसंबर 2016 तक तमाम सरकारी विभागों में पुराने नोट जमा किए गए। बैंकों के साथ ही डाकघरों में भी इस दौरान काफी रकम जमा हुई है।

4 of 6
इनकम टैक्स
इसकी पड़ताल अब आयकर विभाग ने तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग ने डाक विभाग से नोटबंदी के दौरान जमा हुई रकम का पूरा ब्योरा तलब कर लिया है। इसमें से कुछ डाटा तो आयकर विभाग को मिल भी गया है।
विज्ञापन

5 of 6
आयकर विभाग
इस मामले में 50 से ज्यादा ऐसे लोग जांच में सामने आए हैं, जिन्होंने नोटबंदी के दौरान डाकघरों में दो लाख या इससे अधिक की रकम जमा की है। इन सभी को आयकर विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Amar Ujala
इनकी जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही कई और लोग जांच के दायरे में आ सकते हैं। दूसरी ओर, बैंकों में जमा हुई रकम की जांच पड़ताल लगातार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें