फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राफिक एरा में करोड़ों की टैक्स चोरी

Sat, 23 Nov 2013 04:38 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में करोड़ों की टैक्स चोरी की आशंका है। कार्रवाई अभी जारी है। तमाम कागजात खंगाले जा रहे हैं। इनकम टैक्स अफसर दिन भर डेरा डाले रहे। यूनिवर्सिटी के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक के तीन कक्ष सील कर दिए गए, वहीं कंप्यूटर की हार्ड डिस्क को भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


इनकम टैक्स की इस बड़ी कार्रवाई में विभाग के लगभग डेढ़ सौ कर्मचारी, अधिकारी शामिल हैं। कार्रवाई को लेकर ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष कमल घनशाला से बात करने कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल फोन स्विच आफ चलता रहा।

15 करोड़ की इनकम टैक्स चोरी
उधर, ऋषिकेश में बिल्डर्स श्रीवास ग्रुप आफ कंपनीज के मालिक केके मलिक के हरिद्वार रोड स्थित कार्यालय और वीरभद्र आवास पर छापों के बाद अफसरों ने 15 करोड़ की इनकम टैक्स चोरी पकड़ी है। दिन भर चली कार्रवाई के दौरान कंपनी के कागजातों की बारीक जांच की गई।
विज्ञापन


कंपनी पर काफी समय से निगाह रखी जा रही थी। विभागीय सूत्रों के अनुसार अभी कार्रवाई जारी रहेगी। ग्राफिक एरा पर इनकम टैक्स की कार्रवाई दिन भर चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें