उत्तराखंड में करदाताओं की संख्या में 1,31,000 का इजाफा हुआ है। इस बढ़ोतरी के साथ बीते असेसमेंट ईयर में उत्तराखंड नए टैक्स करदाताओं के मामले में देश में चौथे स्थान पर आया है। आयकर विभाग अब नए कर निर्धारण वर्ष की तैयारियों में जुटा हुआ है।
मुख्य आयकर आयुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि गत वर्ष तक प्रदेशभर में करदाताओं की संख्या करीब साढ़े छह लाख थी। आब गत असेसमेंट ईयर में बढ़कर करीब आठ लाख पर पहुंच गई है। बीते वर्ष में 1,31,000 नए करदाता बढ़े हैं। गत वर्ष तक करीब दस हजार करोड़ रुपये प्रदेशभर से आयकर आता था जो कि इस असेसमेंट ईयर में बढ़कर करीब 11 हजार करोड़ पहुंच गया है।
यानी एक हजार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। आयकर विभाग के मुताबिक नए करदाताओं के हिसाब से देखें तो उत्तराखंड की यह ग्रोथ पूरे देश में चौथे स्थान पर आई है। अब आयकर विभाग नए असेसमेंट ईयर में और अधिक कर वसूली की तैयारी कर रहा है।