फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी खबरः तीन दिन में यह विवरण नहीं दिया तो पेंशन से कट जाएगा आयकर

Wed, 11 Dec 2019 11:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पेंशनरों को मुख्य कोषाधिकारी ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ट्रेजरी से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनरों को तीन दिन के भीतर वित्तीय वर्ष 2019-20 के कर निर्धारण के लिए अपनी बचत का विवरण मांगा गया है। विवरण न देने की सूरत में पेंशनरों की पेंशन से आयकर की कटौती कर दी जाएगी।

विज्ञापन


इस संबंध में मुख्य कोषाधिकारी  बीएन पांडेय ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि आयकर की धारा 161 के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 कर निर्धारण वर्ष 2020-21 के लिए केवल साइबर ट्रेजरी, लक्ष्मी रोड, डालनवाला, देहरादून से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेशनरों को आयकर आगणन के लिए इस वर्ष किए गए निर्धारित बचतों का विवरण जमा करना होगा।

विज्ञापन

बिना जीआरडी नंबर के उक्त विवरण मान्य नहीं

यह विवरण उन्हें अपने जीआरडी नंबर को अंकित करते हुए सभी साक्ष्यों सहित चैप्टर के अनुसार तीन दिन के अंदर मुख्य कोषाधिकारी, साइबर ट्रेजरी, देहरादून को छायाप्रति के साथ उपलब्ध कराना होगा।

उन्होंने बताया कि बिना जीआरडी नंबर के उक्त विवरण मान्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा तक बचतों का विवरण उपलब्ध न होने की दशा में कार्यालय के अभिलेखानुसार आयकर आगणन कर आयकर की कटौती कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें