फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर पर आयकर के छापे

Wed, 27 Nov 2013 10:33 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अजबपुर स्थित बड़े बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर पर बुधवार को आयकर के छापे पड़े। आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम ने इस बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर जसवंत सिंह रावत के चारों कार्यालयों और साइटों से जरूरी कागजात और दस्तावेज कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन


कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। आयकर अधिकारियों की टीम को करोड़ों की कर चोरी की आशंका है।  
टीम को बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर के खातों में गोल-माल की सूचना पिछले काफी समय से मिल रही थी। टीम उस पर निगाह रख रही थी।

छापे पड़ते ही सप्लायर के ठिकानों पर हड़कंप मच गया। कर्मचारियों से गहरी पूछ-ताछ शुरू हो गई। बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर के कार्यालयों में मौजूद कागजात सील कर दिए गए, जबकि यहां मौजूद कंप्यूटरों की हार्ड डिस्क को भी कब्जे में लिया गया।

छापों की खबर फैलते ही शहर के दूसरे बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायरों में भी अफरा-तफरी की स्थिति रही। वह एक-दूसरे से मोबाइल पर छापे से जुड़ी जानकारी को लेकर संपर्क साधते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें