फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय बजट पर हरदीप सिंह पूरी के दावे हवाई : धस्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉलर के मुकाबले कमजोर होता रुपया व सोने चांदी की कीमतें बता रहीं देश की खस्ता हालत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने केंद्रीय बजट पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी के दावे हवाई बताया है। उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर हुआ है। वहीं, सोना और चांदी जिस तरह से महंगा हुआ है, उससे देश की आर्थिक सेहत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश के आर्थिक प्रबंधन और आर्थिक सेहत के बारे में गुमराह करने वाले बनावटी और झूठे आंकड़े पेश कर रही है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2006-27 के बजट में मनरेगा जैसी क्रांतिकारी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को समाप्त कर उसकी जगह जी राम जी जैसी एक योजना जिसके चलने की कोई गारंटी नहीं, लागू करने का प्रावधान किया। आरोप लगाया कि विज्ञान प्रौद्योगिकी शोध व उच्च शिक्षा के क्षेत्र के लिए सरकार के पास कोई दृष्टि नहीं है। सरकार को तेल व गैस के क्षेत्र में ओएनजीसी व गेल को नहीं बल्कि अंबानी और अदाणी को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें