फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बाल प्रतियोगिता में इनम और शादाब रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। आंगनबाड़ी केंद्र शंकरपुर में आयोजित की गई बाल प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में इनम व शादाब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए रामपुर सेक्टर के शंकरपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शामिल हुए नौनिहालों ने बोल राउंड, नींबू दौड़ आदि प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। इस दौरान इनम व शादाब ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। केंद्र संचालिका मेहरुन्निसा ने विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र पर इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर किए जाते हैं जिनका उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें