फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलते निवर्तमान प्रधान समेत 11 दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली और सहसपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान निवर्तमान प्रधान समेत 11 लोगों को सार्वजनिक जगह पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के पास से कुल 9750 रुपये की नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार की रात को कैनाल रोड पर चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस को सात लोग सार्वजनिक जगह पर जुआ खेलते हुए मिले। इस पर पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस सभी जुआ खेलने वालों को गिरफ्तार कर बाजार चौकी ले आई। आरोपियों के पास से 5530 रुपये की नकदी और ताश की दो गड्डियां बरामद हुईं हैं। आरोपियों की पहचान किशोऊ के निवर्तमान ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह, गड़ेथा के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, सुनील निवासी पृथ्वीपुर खेड़ा, संदीप नौटियाल निवासी क्यारी नागथात, नेतराम निवासी उदावा चकराता, धर्म सिंह चौहान निवासी भुपऊ चकराता और सुरेंद्र सिंह निवासी गमरी चकराता के रूप में हुई। वहीं, सहसपुर पुलिस ने शिवनगर बस्ती के पास स्थित खाली प्लॉट में जुआ खेलते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 4220 रुपये व ताश की गड्डी बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान शाहरुख निवासी शंकरपुर रामपुर थाना सहसपुर, अजय, पवन सिंह, टुनटुन साहनी तीनों हाल निवासी शिवनगर सेलाकुई थाना सहसपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें