फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हिमालय के पारिस्थितिक तंत्र पर मंथन के लिए जुटेंगे देशभर के वैज्ञानिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Iवाडिया संस्थान की ओर से हिमालय दिवस पर होगा कार्यशाला का आयोजनI
विज्ञापन




वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान की ओर से हिमालय दिवस पर होने वाली कार्यशाला में देशभर के प्रमुख संस्थानों के वैज्ञानिक हिमालय के पारिस्थितिकी तंत्र पर मंथन करेंगे। कार्यशाला में भूस्खलन और भू-तकनीक के विशेषज्ञ एवं आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह मुख्य अतिथि होंगे।



संस्थान में नौ सितंबर को जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदा एवं हिमालय के इको सिस्टम विषय पर वैज्ञानिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा ग्लेशियरों से जुड़े संभावित खतरे और संभावित उपचार, सतत विकास के लिए भूस्खलन प्रबंधन आदि पर व्याख्यान होंगे। कार्यशाला में आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक प्रो. राजीव सिन्हा, आपदा प्रबंधन हिमाचल सरकार के सह निदेशक डीसी राणा, उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के निदेशक डॉ. शांतनु सरकार, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के डीडीजी डॉ. हरीश बहुगुणा एवं वाडिया के पूर्व निदेशक डॉ. कालाचांद साईं समेत कई क्षेत्रों के विशेषज्ञों के व्याख्यान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला में संस्थान की गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष प्रो. तलत अहमद, पूर्व निदेशक डॉ. एनएस विर्दी और डॉ. बीआर अरोड़ा, सम्मेलन निदेशक डॉ. आरजे पेरुमल, संयोजक डॉ. नरेश कुमार, डॉ. आरके सहगल भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें