फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सचिवालय का अधिकारी बता नौकरी का झांसा देकर ठग लिए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
I-जिलाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर थमा दिया नियुक्तिपत्र, दर्ज हुआ मुकदमाI
विज्ञापन


एक जालसाज ने युवती की जिलाधिकारी कार्यालय में नौकरी लगवाने के नाम पर उसके पिता से 20 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को सचिवालय का अधिकारी बताया था। इसके बाद उन्हें जिलाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर वाला एक नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। मामला जब जिलाधिकारी के संज्ञान में आया तो उन्होंने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। अब कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस को शिकायत जगदीश सिंह निवासी कृष्णा एन्क्लेव आमवाला तरला सहस्रधारा रोड ने की है। उनकी बेटी शिवानी बीबीए पास है और काफी समय से रोजगार की तलाश में थी। जगदीश सिंह के अनुसार उनके पड़ोस में अवनीश भट्ट नाम का व्यक्ति आता जाता रहता था। उनके पड़ोसी ने भट्ट से उनकी भी मुलाकात कराई। भट्ट ने खुद को राज्य संपत्ति विभाग में अधिकारी बताया। इसके लिए उसने एक पहचान पत्र भी दिखाया।
विज्ञापन


भट्ट ने उन्हें बताया कि जिलाधिकारी देहरादून कार्यालय में कुछ डाटा एंट्री ऑपरेटर की जगह खाली है। इस पद पर वह शिवानी की नौकरी लगवा सकता है। भट्ट ने सिंह से कहा कि कुछ दस्तावेज तैयार कराने होंगे। जिनके लिए 20 हजार रुपये चाहिए। जगदीश सिंह ने उन्हें 20 हजार रुपये भी दे दिए। इसमें से कुछ हिस्सा उसने सरकारी फीस का बताया। यह रकम उन्हें गुगल पे के माध्यम से दी गई
विज्ञापन




एक हफ्ते बाद भट्ट ने उन्हें एक नियुक्तिपत्र भी दे दिया। इस पर जिलाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। शिवानी जब इसे लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची तो मामला खुल गया। पता चला कि यह नियुक्तिपत्र पूरी तरह से फर्जी है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें