फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लोन समाप्त कराने के नाम पर ठगे एक लाख 85 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
Iठग ने कस्टमर केयर अधिकारी बनकर की थी उपभोक्ता से बातI
विज्ञापन




लोन समाप्त करवाने के नाम पर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से एक लाख 85 हजार रुपये धोखाधड़ी से ठग लिए। साइबर ठग ने खुद को आदित्य बिरला कैपिटल फाइनेंस कंपनी का कस्टमर अधिकारी बताया था। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



थाना वसंत विहार प्रभारी महादेव उनियाल ने बताया कि भारत भूषण निवासी विजय पार्क ने तहरीर दी है। बताया कि वह निजी व्यवसाय करता है। आवश्यकता पड़ने पर उसने आदित्य बिरला कैपिटल फाइनेंस से दो लाख 10 हजार का ऑनलाइन लोन लिया था। जिसकी किश्त वह समय से जमा करवा था। एक दिन उन्हें एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को आदित्य बिरला कैपिटल फाइनेंस का कस्टम केयर अधिकारी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि अगर वह लोन समाप्त करवाना चाहते हैं तो वह व्हाट्सएप नंबर से लोन बंद करवाने के लिए क्लोजर रिपोर्ट भेज रहा है। इसके बाद उसने उससे बकाया धनराशि एक लाख 85 हजार रुपये युको बैंक के खाते में भेजने को कहा। जिसके बाद उसने एनएफटी के माध्यम से पैसे भेज दिए। लेकिन इसके बाद भी उसे विभिन्न नंबरों से आदित्य बिरला कैपिटल फाइनेंस से लोन की किश्त जमा करने के लिए फोन आ रहे थे। जिसके बाद वह कंपनी के राजपुर रोड स्थित कार्यालय पहुंचा तो उन्होंने बताया कि यूको बैंक में उनका कोई अकाउंट नहीं है। जिसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें