फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पांच लाख रुपये लेकर बना दिए जमानत के फर्जी आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपोक्सो के मामले में जेल में बंद आरोपी के परिजनों से की गई ठगीI
विज्ञापन


जेल में बंद आरोपी की जमानत के नाम पर जालसाज ने परिवार से पांच लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद परिवार को एक फर्जी जमानत आदेश और रसीदें भी थमा दीं। इस आदेश पर स्पेशल पोक्सो कोर्ट की मुअहर और नाम भी फर्जी लिखे हुए हैं। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामले में कोतवाली शहर में शिकायत बिमला गुरुंग नाम की महिला ने की है। उनका भाई दुर्गा बहादुर सेन पोक्सो के मामले में सुद्धोवाला जेल में न्यायिक अभिरक्षा में बंद है। जेल में उसकी मुलाकात संजय कुमार नाम के व्यक्ति से हुई थी। उसने आश्वासन दिया कि वह उसकी जमानत करा देगा। इसके बाद दुर्गा बहादुर ने अपने परिवार को भी संजय से मुलाकात करने के लिए कह दिया। फिर क्या था संजय ने अपना खेल शुरू कर दिया। दुर्गा बहादुर के परिवार से जमानत कराने के नाम पर पांच लाख रुपये विभिन्न तारीखों में ले लिए। इसके बाद उन्हें दस्तावेज फर्जी बनाकर दे दिए। बिमला गुरुंग ने जब संजय से संपर्क करना चाहा तो उसका फोन बंद आया। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें