फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के बदले मिजाज के बीच ऊंची चोटियों ने ओढ़ी बर्फीली चादर

विज्ञापन
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मौसम के बदले मिजाज के बीच ऊंची चोटियों ने एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। शाम के समय छावनी बाजार क्षेत्र में भी बर्फ वारी हुई। पूरा क्षेत्र एक बार फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। मंगलवार को चकराता छावनी बाजार क्षेत्र का अधिकतम तापमान तीन डिग्री और न्यूनतम एक डिग्री रहा। बर्फबारी के चलते मुंडाली, देववन, खंडबा, व्यास शिखर, मोयला टॉप, लोखंडी की ऊंची चोटियां पूरी तरह से बर्फ से ढकी हुई दिखाई दी।

विज्ञापन


सोमवार की देर रात से ही क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया था। मंगलवार की सुबह लोगों को पूरा छावनी बाजार कोहरे की चादर में लिपटा हुआ मिला। शाम होते-होते क्षेत्र में बर्फ की फुहारों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। खबर लिखे जाने तक ऊंची चोटियों में एक फिट तक बर्फ की मोटी चादर बिछ गई थी। ठंड के चलते छावनी बाजार क्षेत्र में भी लोगों की कम चहल-पहल नजर आई। बाजार में सन्नाटा पसर गया। जगह-जगह लोग अलाव और हीटर में हाथ तापते नजर आए। विकासनगर क्षेत्र में भी दिनभर बारिश का दौर जारी रहा। जिसके चलते बाजार में कम चहल-पहल रही। यहां भी शाम ढलते ही बाजार में सन्नाटा पसर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें