फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जांच में नौ चिह्नित ब्लैक स्पॉट में तीन जगह नहीं हुए थे काम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
परिवहन विभाग, पुलिस और सड़क निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षात्मक कार्यों का ऑडिट किया। दिल्ली-यमुनोत्री और लांघा मोटरमार्ग पर नौ ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए थे। इनमें से केवल छह जगहों पर सुरक्षात्मक कार्य हो रहे थे। टीम ने दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, दून पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग और लिंक रोड पर पुलिस की ओर से चिह्नित 14 दुर्घटना संभावित स्थानों का निरीक्षण किया। ऑडिट और निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन




एआरटीओ प्रवर्तन आरएस कटारिया ने बताया कि जांच में छरबा टी प्वाइंट, लांघा टी प्वाइंट और हरबर्टपुर मजार तीनों ब्लैक स्पॉट पर कोई सुरक्षात्मक कार्य नहीं किए गए थे। दिल्ली - यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लेहमन प्वांइट, ब्राइंट एंजेल स्कूल के पास, अबाड़ी मोड, यमुना पुल, बाढ़वाला आदि स्थानों पर सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे थे। क्षेत्रीय कोतवाली और थाना पुलिस की ओर से 14 दुर्घटना संभावित क्षेत्र चिह्नित किए गए थे। टीम ने दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना संभावित स्थान नंदा की चौकी, सुद्धोवाला, बालाजी मंदिर, डाट काली मंदिर के पास सड़क चौड़ीकरण, कैट आई, डेलीनियटर के पास सुरक्षा साइनेज और रंबल स्ट्रिप लगाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड देहरादून को निर्देशित किया। डाटकाली मंदिर और ग्राफिक एरा अस्पताल के बीच बिजली के पोल और यूनीपोल को हटाने के लिए कहा गया। टीम ने राजा रोड स्थित दो सूखे पेड़ों को हटाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। सिडकुल के दोनों गेट और शिव मंदिर के पास जाम की स्थिति को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण को जरूरी बताया। वहीं, कोटी-इच्छाड़ी- क्वानू-मीनस मोटरमार्ग पर छिबरो पावर प्लांट के पास नए दुर्घटना संभावित स्थान को चिह्नित किया गया। टीम ने बताया कि यहां क्रैश बैरियर लगाने के साथ पहाड़ों से गिर रहे बोल्डर के लिए भी सुरक्षात्मक कार्य करने की जरूरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें