फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फाइनल में यूपी कंबाइंड सर्विसेज ने डीसीडीसीयू को छह विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया सेकंड इंटर स्टेट चैंपियनशिप के फाइनल में यूपी कंबाइंड सर्विसेज ने डीसीडीसीयू 11 को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ पी कंबाइंड सर्विसेज ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन




डीसीडीसीयू की ओर से आयोजित ऑल इंडिया सेकंड इंटर स्टेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला डीसीडीसीयू 11 और यूपी कंबाइंड सर्विसेज के बीच खेला गया। डीसीडीसीयू 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 20 ओवर में टीम ने 9 विकेट खोकर 187 रनों का स्कोर खड़ा किया। डीसीडीसीयू 11 के बल्लेबाजों में योगेश उनियाल ने 28 रन, मनोज मणि ने 54 रन और अभिलाष कौशिक ने 19 रनों का योगदान दिया। यूपी कंबाइंड सर्विसेज के गेंदबाजों में अखिल ने चार ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट और नवीन ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी कंबाइंड सर्विसेज ने 19वें ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल की। यूपी के बल्लेबाजों में सुबहान खान ने 67 रन और विकास यादव ने 42 रन बनाए। डीसीडीसीयू 11 की ओर से गेंदबाजी करते हुए जयदीप नेगी ने 4 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि अंकित धीमान ने 3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच का खिताब यूपी कंबाइंड सर्विसेज के बल्लेबाज सुबहान खान को 67 रनों की शानदार पारी के लिए दिया गया। वहीं, फाइटर ऑफ द मैच डीसीडीसीयू 11 के मनोज मणि रहे, जिन्होंने 54 रन बनाए। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का खिताब हरियाणा सिविल सेक्रेटिएट के साहिल को मिला। बेस्ट बॉलर का खिताब डीसीडीसीयू के अंकित धीमान को 16 विकेट लेने के लिए और बेस्ट बैट्समैन का खिताब डीसीडीसीयू 11 के विपिन तोमर को 253 रन बनाने के लिए दिया गया।

मुख्य अतिथि बलूनी कार्गो मूवर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मधुसूदन बलूनी थे। विशिष्ट अतिथियों में राज्यपाल के पूर्व वरिष्ठ निजी सचिव राजेंद्र चौहान, अनिल कला, कुमारी आरती गौड़ के साथ ही डीसीडीसीयू के मुख्य संरक्षक संतोष बडोनी, राकेश जोशी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें