खुशहालपुर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में खुशहालपुर की टीम ने मिर्जापुर को शिकस्त दे दी। मैच का राेमांच आखिरी ओवर तक चला।
खुशहालपुर क्रिकेट कमेटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आई 30 टीमों ने प्रतिभाग किया। बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मिर्जापुर की टीम निर्धारित आठ ओवर में 63 रन बनाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुशहालपुर की टीम ने तीन विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। आसिफ खान व तौसीफ कुरैशी ने विजयी साझेदारी निभाई। आसिफ खान को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इसके अतिरिक्त विजयी टीम को ट्रॉफी व 31 हजार रुपये नगद और उप विजेता टीम को ट्राॅफी और 11 हजार रुपये नकद इनाम दिया गया। ग्राम प्रधान सादिक रहमान ने युवाओं से खेलकूद में रुचि बढ़ाने की बात कही। जिला पंचायत सदस्य अनीस अहमद ने फाइनल मुकाबले का उद्घाटन किया। इस मौके पर क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष बिलाल कुरैशी, इनामुल हक, सोनू, रहमान, शराफत, राशिद आदि उपस्थित रहे।