फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शहर की सड़कों पर दोपहिया वाहनों से फर्राटा भर रहे नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन
I- खतरे में जान, वाहन चलाने और रश ड्राइविंग पर चालान का प्रावधान
विज्ञापन

I

I
I

I- नाबालिग वाहन चालक के मामले में अभिभावक को सजा का भी प्रावधानI

शहर में नाबालिग बच्चे दोपहिया वाहनों से सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। नाबालिग तेज रफ्तार वाहन चलाते हुए अपने साथ लोगों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। रश ड्राइविंग और ट्रिपल राइडिंग हो रही रही है।



विकासनगर में 15 से 17 वर्ष के किशोर दोपहिया वाहनों से स्कूल और ट्यूशन के लिए पहुंच रहे। इनमें से अधिकांश वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग भी नहीं करते हैं। यही नहीं कई दोपहिया वाहनों पर तीन-तीन नाबालिग सवारी करते हुए यातायात नियमों को ठेंगा दिखा रहे है।
विज्ञापन


गौर करने वाली है कि कोतवाली रोड पर भी कई स्कूल हैं। लेकिन रफ्तार के शौकीन इन किशोरों के मन पुलिस का भय भी नहीं है। एक वाहन पर सवार तीन-तीन किशोर कोतवाली के सामने से सरपट निकल जाते हैं। यहीं नहीं वाहनों के आसपास से तेजी से कट मारते हुए निकलते है। बाइक के साइलेंसर से पटाखा भी छोड़ते है। अचानक पटाखे की आवाज से राह चलते लोग घबरा जाते हैं।





Iअभिभावक पर जुर्माना, सजा का प्रावधानI



नाबालिग को वाहन चलाने के लिए देने पर अभिभावक पर 25 हजार रुपये के जुर्माने और अधिकतम तीन साल की सजा का प्रावधान है। वहीं बिना हेलमेट वाहन चलाने और ट्रिपल राइडिंग पर एक-एक हजार रुपये का चालान किया जाता है। वहीं रश ड्राइविंग पर चालान के साथ अब मुकदमा दर्ज करने जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। बावजूद इसके अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए दे रहे हैं। स्कूल प्रबंधन भी बच्चों को दोपहिया वाहनों से स्कूल आने से रोक नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन



Iयातायात नियमों का पालन बहुत जरूरी है। नाबालिग वाहन चालक, ट्रिपल राइडिंग और रश ड्राइविंग को लेकर अभियान शुरू किया जाएगा। चालान और अन्य कानूनी कार्रवाई के साथ स्कूल प्रबंधन को भी नाबालिग बच्चों के दोपहिया वाहनों से स्कूल आने पर रोक लगाने के लिए कहा जाएगा। अभिभावकों से भी अपील है कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बिल्कुल भी वाहन चलाने के लिए न दें। - राजेश साह, कोतवाली प्रभारीI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें