फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लुभावने प्रस्ताव देकर ठगे ढाई लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

I

टोकन खरीदने और बेचने के नाम पर उत्तरप्रदेश के तीन लोगों ने एक व्यक्ति से करीब 2.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तहरीर में वादी संदीप निवासी भोजावाला विकासनगर ने कहा कि फरवरी 2022 में एक परिचित के माध्यम से उनकी मुलाकात अश्विनी शर्मा निवासी पटेलनगर गाजियाबाद, ललित जिंदल निवासी जवाहरगंज हापुड़, योगेश पाल निवासी गंगा कॉलोनी हापुड़ से हुई। तीनों ने उन्हें ग्लोब स्टेल नामक एक लुभावने व्यापार का प्रस्ताव रखा। उन्हें एलएससीएन नाम के टोकन के बारे में बताया। टोकन को खरीदने व कुछ समय रोक कर बेचने से तीन गुणा का मुनाफा होने की बात कही। यह प्रस्ताव उन्होंने दोस्तों के साथ ही परिजनों को बताया।
विज्ञापन




तीनों आरोपी प्रोजेक्ट की जानकारी देने विकासनगर पहुंचे। उनके झांसे में आकर निवेश के लिए तैयार हो गए। कुछ महीने तक मुनाफा आने पर उन्हें विश्वास हो गया। फिर उन्हें बड़ा निवेश करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


संदीप सिंह ने अपने खाते से करीब ढाई लाख रुपए उनके खाते में डाले। कुछ पैसा आरोपियों ने परिचितों के खाते में डलवाए और कुछ नकद भी लिए। पैसे के बदले टोकन देते रहे। कुछ समय बाद पैसे आने बंद हो गए। तब जाकर उन्हें पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें