फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वायरल पत्र के मामले में मंत्री ने दिए मुकदमा कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मस्जिद निर्माण के लिए प्लॉट आवंटन संबंधी वर्तमान मंत्री एवं तत्कालीन विधायक गणेश जोशी का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में मंत्री गणेश जोशी ने एमडीडीए उपाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। मंत्री का कहना है कि जो पत्र वायरल हो रहा है उस तरह का लेटर पैड उन्होंने कभी इस्तेमाल ही नहीं किया।
विज्ञापन

दरअसल, इन दिनों एमडीडीए कॉलोनी में मस्जिद का मामला गर्माया हुआ है। अब इसे लेकर एक पत्र भी वायरल हुआ है कि यह प्लॉट तत्कालीन विधायक गणेश जोशी ने आवंटित किया था। वहीं, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि यह पत्र 2008-09 का प्रतीत होता है। उस वक्त वह राजपुर विधायक थे। लेकिन, जिस तरह का लैटर पैड है वह कभी उन्होंने प्रयोग ही नहीं किया। उस वक्त वह उत्तराखंड विधानसभा से जारी क्रमांक संख्या वाला लेटर पैड प्रयोग करते थे। उन्होंने उपाध्यक्ष एमडीडीए से इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। ताकि, इसे वायरल करने और बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें