राजधानी में साइबर ठगी के दो नए मामले सामने आये है। एक मामले में जालसाज ने खुद को एमडीडीए का कर्मचारी बताकर ठगी की गई। वहीं दूसरे मामले में पार्सल के लिए पता कंफर्म करने के बहाने लाखों की ठगी की गई है। दोनों मामलों में अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
राजपुर थाना पुलिस के मुताबिक रामकिशोर शर्मा निवासी किशनपुर ने शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने एमडीडीए के टोल फ्री नंबर पर शिकायत के लिए फोन किया था। उसके कुछ समय बाद उने पास एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को एमडीडीए कर्मी अभिषेक मेहता बताया। उसने शिकायत दर्ज कराने के लिए दो रुपये भुगतान करने को कहा। उन्होंने क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने की कोशिश की, लेकिन पेमेंट नहीं हुआ। इसके बाद उसने कार्ड की फोटो भेजने को कहा। फोटो भेजी तो कार्ड में दिक्कत बताते हुए एसबीआई डेबिट कार्ड और पेटीएम बार कोड के बारे में पूछा और इनकी भी फोटो मंगा ली। इसके बाद उनके खाते से 64 हजार 43 रुपये कट गए। रामकिशोर ने बताया कि उन्होंने कोई ओटीपी शेयर नहीं किया था।
पते की पुष्टि के नाम पर ठगी
वहीं, डालनवाला कोतवाली पुलिस के मुताबिक अजीत सिंह निवासी बॉडी गार्ड राजपुर रोड के साथ ठगी हुई है। उनके पास एक फोन आया और एफडी का पार्सल एड्रेस कंफर्म करने को कहा। कहने के मुताबिक पता बता दिया। इसके बाद उसने उनके मोबाइल पर आया मैसेज अपने पास फॉरवर्ड करवा लिया। इसके बीस मिनट के बाद उनके बैंक खाते से 3.82 लाख रुपये निकल गए।