फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बैठना न चलना सुरक्षित... हादसे में लगातार जान गंवा रहे मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपिछले कुछ समय में हुए कई हादसे, कई मजदूरों की हुई मौतI
विज्ञापन

राजधानी में न तो सड़कों पर चलना सुरक्षित है न ही फुटपाथ पर। पिछले कुछ समय में हुए हादसे इसकी तस्दीक कर रहे हैं। हाल ये है कि वाहनों की तेज रफ्तार लगातार मजदूरों की जान ले रही है।
दून में तेज रफ्तार लगातार हादसे का कारण बन रही है। पिछले दिनों हुए कुछ हादसों की बात करें तो मजदूर फुटपाथ और सड़कों पर पैदल चलने में जान गवा रहे हैं। किसी हादसे में फुटपाथ और सड़क पर चलना भारी पड़ रहा है तो किसी हादसे में सड़क पर चलना। इससे लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है। सोमवार को ही लालपुल पर हुए हादसे में फुटपाथ पर छह मजदूरों को कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले छह मई को ही कांवली रोड पर एक डंपर ने सड़क पर मजदूर को कुचल दिया था। इस हादसे में मजदूर की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त खूब हंगामा भी हुआ था। वहीं, मार्च 2025 को राजपुर रोड पर एक कार ने फुटपाथ पर चल रहे चार मजदूरों को कुचल दिया था। इस हादसे में चारों मजदूरों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें