फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पालिका क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मरों पर निगम को देना होगा शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में लिया गया फैसला
विज्ञापन




रुके निर्माण कार्यों को पूरा कराने, मुख्य चौराहों पर हाईमास्ट लाइट लगाने सहित छह प्रस्तावों पर भी मुहर

नगर पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में नगर पालिका क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मरों पर शुल्क वसूलने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा रुके हुए निर्माण कार्यों को पूरा कराने व शहर के मुख्य चौराहों पर हाईमास्ट लाइट लगाने आदि के कुल छह प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई गई।

नगर पालिका परिषद का कार्यकाल पूरा होने के पहले की संभावित अंतिम बोर्ड बैठक में पालिका क्षेत्र में रुके हुए निर्माण कार्यों को लेकर ही चर्चा हुई। पालिका सदस्यों ने अपने-अपने वार्ड में नालियों व सड़कों के अधूरे रह गए निर्माण कार्यों से संबंधित सवाल बोर्ड की बैठक में रखे। इस दौरान सर्वसम्मति के आधार पर नगर के तमाम रुके कार्यों को पूरा करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन




इसके अलावा कुत्तों की नसबंदी के लिए अगले एक वर्ष का अनुबंध करने, डेंगू से बचाव के लिए सभी वार्ड में दवाइयों का छिड़काव व फोगिंग आदि कराए जाने, स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराए जाने व मुख्य चौराहों पर हाईमास्ट लाइट लगवाए जाने संबंधी प्रस्ताव बोर्ड में पारित किए गए।
विज्ञापन


नगर पालिका बोर्ड ने ऊर्जा निगम के नगर में लगे ट्रांसफार्मरों पर सर्किल रेट के हिसाब से शुल्क लगाने का प्रस्ताव भी पारित किया। नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुंवाठा ने कहा कि बोर्ड ने दिसंबर माह में समाप्त हो रहे कार्यकाल में नगर की जनता की सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया है। इस अवसर पर सभासद धर्मेंद्र ठाकुर, बिशन राणा, नितिन जॉय, प्रकाश शम्मी, लवलेश शर्मा, अकिंत जोशी, कृष्णा तोमर, उपासना, गिरीश सप्पल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें