फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कर्मचारियों ने मंदिर समिति को सौंपा एक लाख का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
चालदा महासू देवता मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए सौंपी धनराशि
विज्ञापन


खज पंजगांव की कर्मचारी कल्याण समिति के सदस्यों ने थैना मंदिर समिति को एक लाख रुपए का चेक सौंपा। इससे चालदा महासू देवता मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य होना है। इसके अलावा समिति ने ग्राम गौथान के मंदिर परिसर निर्माण के लिए 40 हजार की नकद धनराशि भेंट की।
क्षेत्र खत पंजगांव के अलग-अलग गांवों के निवासी व विभिन्न विभागों में नौकरी करने वाले कर्मचारियों की समिति के अध्यक्ष पूरण सिंह चौहान ने सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ थैना मंदिर पहुंचकर प्रबंधन समिति को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन


बताते चलें कि कर्मचारी कल्याण समिति इसके पूर्व भी दस लाख से अधिक धनराशि का सहयोग कर चुकी है। इस अवसर पर मंदिर के वजीर बलदेव सिंह तोमर, मंदिर के भंडारी इंदर सिंह चौहान, पुजारी मुकुंदरम भट्ट, मंदिर समिति के अध्यक्ष ध्यान सिंह तोमर, कर्मचारी कल्याण समिति के उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, संरक्षक संजय भट्ट, महावीर तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन




उधर कर्मचारी समिति ने ग्राम गोथान में मंदिर परिसर निर्माण के लिए 40 हजार की धनराशि भेंट की। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों का आभार जताया। इस अवसर पर भीम सिंह तोमर, अर्जुन सिंह तोमर, शमशेर तोमर, रवि तोमर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें