फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 400 मीटर दौड़ में ओमकार पहले तेजस दूसरे स्थान पर रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
- इक्फाई विश्वविद्यालय में आयोजित की गई खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। विकसित भारत योजना के तहत नेहरू युवा केंद्र की ओर से इक्फाई विश्वविद्यालय सेलाकुई में विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में देहरादून जिले के विभिन्न विकासखंडों से आई टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में हरबर्टपुर के ओमकार चौहान पहले, विकास नगर के तेजस सैनी दूसरे और इक्फाई विश्वविद्यालय के पंकज बोरा तीसरे स्थान पर रहे।

रविवार को आयोजित प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में हरबर्टपुर की दीपिका मेहरा ने पहला, प्रतीतपुर की प्राची सैनी ने दूसरा और विकासनगर की मीनाक्षी तोमर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में इक्फाई विश्वविद्यालय की टीम पहले और निंजस की टीम दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी प्रतियोगिता में हरबर्टपुर की टीम ने पहला और चकराता की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी कूद बालक वर्ग में तेजस सैनी पहले, पंकज बोरा दूसरे और अतुल तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद बालिका वर्ग में दीपिका ने पहला, प्राची सैनी ने दूसरा और मीनाक्षी तोमर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम और खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. रामकरण सिंह ने ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी आवश्यक है। इस मौके पर रजिस्ट्रार डॉ. आरसी रमोला, डॉ. विवेक कुमार, संजीव बिष्ट, टीके चंदोला, बीबी थापा, लोकेंद्र सिंह, युवराज बिष्ट, आनंद सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें