सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वास्थ्य के संबंध में अफवाह फैलाने के मामले में पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर कुछ लोगों ने मंगलवार की रात सोशल मीडियापर भ्रामक पोस्ट डाली थी।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट की तहरीर पर अफवाह फैलाने के आरोप में पंकज ढौंढियाल, नवीन भट्ट, शरद कैंतुरा, कुलदीप पंवार, कुलदीन नेगी आदि के खिलाफ कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि इससे जुड़े हर शख्य से पूछताछ की जा रही है। साक्ष्य जुटाकर दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।