फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर : इस महीने समय से निपटा लें काम, छुट्टियां के चलते सात दिन बंद रहेंगे बैंक

Wed, 30 Sep 2020 01:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
BANK HOLIDAY - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अगर आपको बैंक में कुछ काम हैं तो अक्तूबर महीने में थोड़ा जागरूक रहें। समय पर अपने काम निपटाते रहें। अक्तूबर माह में बैंकों में तकरीबन हर सप्ताह में छुट्टी है। पूरे महीने में कुल मिलाकर सात छुट्टियां हैं।

विज्ञापन


कोरोना काल में सभी बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन के साथ काम हो रहा है। अक्तूबर के महीने में कई त्यौहारों के चलते छुट्टियां होंगी। पीएनबी के एक अधिकारी ने बताया कि अगले महीने दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर बैंक बंद रहेंगे। चार अक्तूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

दस अक्तूबर को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 18 अक्तूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 24 अक्तूबर को दशहरे की वजह से बैंक बंद रहेंगे, जबकि 25 अक्तूबर को रविवार का अवकाश रहेगा। इसके बाद 30 अक्तूबर को ईद-ए-मिलाद की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन


दो बार लगातार दो दिन बंद रहेंगे बैंक

अक्तूबर महीने में दो बार बैंक दो दिन लगातार बंद रहेंगे। दस अक्तूबर और 11 अक्तूबर को बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 24 और 25 अक्तूबर को दो दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे। ऐसे हालात में अपने सभी काम समय से निपटा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें