फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: गड़बड़ी...कई जगह मतदाता सूची से कट गए नाम, कई जगह एक नाम तीन बार

Sat, 18 Jan 2025 02:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

नगर निगम की मतदाता सूची को कई बार अपडेट किया जाता है, ताकि एक भी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदाता सूची का कई बार पुनरीक्षण अभियान चलाया गया, बावजूद उसमे खामियां सामने आ रही हैं। कई जगहों पर मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम गायब हैं तो कहीं एक नाम तीन-तीन बार सूची में डाला गया है। मामले में निर्वाचन आयोग को शिकायत की जा चुकी है।

विज्ञापन


नगर निगम की मतदाता सूची को कई बार अपडेट किया जाता है, ताकि एक भी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे। लेकिन, देहरादून नगर निगम की मतदाता सूची में बड़ी बड़ी गड़बड़ी मिली है। गुजराड़ा मानसिंह वार्ड में क्रमांक संख्या 2701 से 2703 तक रोशन सिंह का नाम है।

Nikay Chunav: राज्य में 23 जनवरी को मतदान...जिलों में पहुंचे बैलेट पेपर, निर्वाचन आयुक्त ने जानीं तैयारियां
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर आपत्ति जताई गई है। उधर, दो दिन पूर्व इसी वार्ड के लोग मतदाता सूची से करीब 250 वोट कटने का आरोप लगा चुके हैं। जबकि 2018 में उनकी वोट थी। मतदाता सूची में नाम और पिता के नाम में भी गलतियां हैं। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि जब मतदाता मत डालने के लिए जाता है तो नाम में गलती की वजह से उसको परेशानी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें