आरोप है कि बीती आठ सितंबर की रात को विवाहिता से एक बार फिर जेवरात और नगदी की मांग की गई। विवाहिता के इनकार पर ससुराल वालों ने उसे रात भर बुरी तरह पीटा। जब वह बेहोश हो गई तो उसे मरा समझकर पास में ही जंगल में ले जाकर फेंक दिया गया।
कुछ घंटों बाद होश में आने पर पीड़िता ने अपने मायके में संपर्क साधकर आपबीती बताई। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति, ननद ममता उर्फ गुड़िया और सास कृष्णा देवी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।