फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: केदारनाथ में श्रद्धालुओं को दवाइयां ही नहीं, भर्ती करने की सुविधा भी मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- चारधाम यात्रा में पहली बार केदारनाथ धाम में संचालित होगा 17 बेड का अस्पताल
विज्ञापन

- अस्पताल में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड करने व वेंटिलेटर की सुविधा होगी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। चारधाम यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं को तबीयत बिगड़ने पर केदारनाथ में ही भर्ती करने की सुविधा मिलेगी। पहली बार धाम में 17 बेड का अस्पताल संचालित किया जाएगा। अस्पताल में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड के साथ ऑक्सीजन की कमी होने पर वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों में जुटा है।
चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों की सेहत का विशेष ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए चारधाम के अलावा यात्रा मार्गों पर चिकित्सा सुविधाओं का रोडमैप तैयार किया गया। 50 से अधिक स्थानों पर स्वास्थ्य जांच केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यात्रा के दौरान सबसे अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए आते हैं। दोनों धाम उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थापित है। इसमें केदारनाथ धाम पहुंचने के लिए 18 से 20 किमी. की पैदल चढ़ाई करनी पड़ती है। ऐसे में उच्च हिमालय क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी के कारण कई बार श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

अभी तक केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में अस्थायी रूप से मेडिकल कैंप लगाए जाते हैं, लेकिन इस बार केदारनाथ में 17 बेड का अस्पताल शुरू होने से श्रद्धालुओं को आपात स्थिति में भर्ती करने के साथ एक्सरे, अल्ट्रासाउंड जांच के साथ वेंटिलेटर की सुविधा मिलेगी। बदरीनाथ धाम में 45 बेड का अस्पताल तैयार किया गया। मई व जून माह में अस्पताल भवन स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित होने पर इसे भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

.......
कोट
चारधाम यात्रा मार्गों पर तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता है। आगामी यात्रा से केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में निर्मित अस्पतालों को शुरू किया जाएगा। इससे आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को धामों में ही प्राथमिक उपचार की सुविधा मिलेगी। -सुबोध उनियाल, स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें