फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जौनसार बावर में गर्मी और सूखे का असर, आसमान छू रहे सब्जियों के दाम

Thu, 13 Jun 2024 11:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

बारिश न होने से नकदी फसल सूखने लगी है। इससे उत्पादन भी असर पड़ा है। वहीं सब्जियों के दामों दोगुने बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
सब्जियों के उत्पादन पर असर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनसार बावर में गर्मी और सूखे का असर सब्जियों के उत्पादन पर भी पड़ने लगा है। साहिया मंडी में स्थानीय सब्जियों की आवक कम हो गई है। इससे फुटकर बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। कई सब्जियों के दाम एक माह में दोगुने तक पहुंच गए हैं। इससे लोगों की रसोई का बजट भी बिगड़ गया है।

विज्ञापन


जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर अपनी नकदी फसलों की खेती के लिए प्रसिद्ध है। यहां के अदरक, अरबी, टमाटर, लहसुन, गोभी, शिमला मिर्च, बींस, हरी मिर्च, धनियां आदि सब्जियों की बाजार में जबरदस्त मांग रहती है। जून के पहले सप्ताह में सब्जियां किसानों के खेत से साहिया मंडी पहुंचना शुरू हो जाती हैं।

ये भी पढ़ें...Kainchi Mela: दो दिन बाद कैंची धाम में लगेगा भव्य मेला, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान; इन रास्तों से जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार मौसम की बेरुखी फसलों पर भी भारी पड़ी है। बारिश न होने से नकदी फसल सूखने लगी है। इससे उत्पादन भी असर पड़ा है। स्थानीय निवासी विनोद कुमार भसीन, सतीश कुमार वर्मा, अर्जुन सिंह चौहान, अनिल सिंह बिष्ट आदि ने बताया कि इस बार क्षेत्र को सूखे को सामना करना पड़ रहा है। जिन क्षेत्रीय किसानों ने नकदी फसलों की बुवाई की थी, उनकी फसलें सूख गई हैं। वहीं, कई क्षेत्रीय किसान बुवाई के लिए अब भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें