फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हरिपुर में लोगोंं रुकवाया जिओ का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी लाइन डालने के लिए कर रही रोड थी रोड कटिंग
विज्ञापन


हरिपुर में स्थानीय लोगों ने जिओ की फाइबर लाइन का निर्माण कार्य रुकवा दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क की खोदाई के बाद मरम्मत नहीं की जा रही है। आए दिन नालियों में वाहन रपटने से लोग घायल हो रहे हैं। लोगों ने कहा कि जब तक सड़क की मरम्मत का लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।

मंगलवार को राकेश ध्यानी मार्ग पर जिओ की फाइबर लाइन डालने के लिए सड़क की खोदाई का काम चल रहा है। इस दौरान क्षेत्र के लोग मौके पर एकत्र हो गए और काम को रुकवा दिया। स्थानीय निवासी वीरसिंह रावत, शूरवीर सिंह चौहान, राजेंद्र प्रसाद बलूनी, अजय रतूड़ी, विजेंद्र बर्तवाल, सुनील मेहरा आदि का कहना है की जिओ कंपनी जगह-जगह लाइन बिछाने के सड़क किनारे नालियां खोद रही है।
विज्ञापन


आए नालियों में वाहन रपटने और सड़क दुर्घटनाओं में लोग घायल हो रह हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि कंपनी के लिखित आश्वासन के बाद ही निर्माण कार्य होने दिया जाएगा।
विज्ञापन




जिओ कंपनी के जेई अभिजीत रमोला ने बताया कि लोनिवि ने रोड कटिंग की अनुमति दी है। रोड कटिंग का पैसा विभाग के पास जमा करवा दिया गया है।



लोनिवि के के जेई मदन मोहन जोशी ने बताया कि जिओ ने रोड कटिंग के लिए अनुमति ली है। कंपनी ने रोड कटिंग के लिए तीन लाख रुपये जमा करवाए हैं। उन्होंने बताया कि सड़क की मरम्मत का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। 15 दिनों में सड़क की मरम्मत के कार्य के टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें