फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चित्रगुप्त धाम में की कलम-दवात की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रगुप्त कायस्थवृंद की ओर से राजपुर स्थित चित्रगुप्त धाम में अभिषेक-पूजन कर कलम-दवात की पूजा की गई। डॉ. ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि यम द्वितीया के दिन मां सरस्वती और मां यमुना के भ्राता लेखनीधारी चित्रगुप्त भगवान सभी प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा कर उनके पाप-पुण्य का निर्णय करते हैं। इस अवसर पर डॉ. अतुल श्रीवास्तव, आलोक सिन्हा, संजय श्रीवास्तव, अंजू श्रीवास्तव, कंचन भटनागर, सर्वेश माथुर आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन


Iजनजातीय गौरव दिवस पर धर्म और संस्कृति की रक्षा का संकल्पI



झाझरा स्थित जनजातीय विद्यालय दून संस्कृति स्कूल में जनजातीय गौरव दिवस पर छात्रों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धर्म और संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया। विद्यालय के संस्थापक व पूर्व सांसद तरुण विजय ने कहा कि बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश दासता और धर्मांतरण के विरुद्ध संघर्ष किया और अपना बलिदान दिया। उनका जन्मदिवस धर्म रक्षा तथा सच्चाई के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है। प्रधानाचार्य अंजली राय ने छात्रों को बिरसा मुंडा के जीवन और बलिदान के बारे में बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें