फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डोडा पोस्त तस्करी में हरियाणा निवासी को 10 साल की कठोर कारावास

Wed, 18 Nov 2026 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- विकासनगर में 92 किलो डोडा पोस्त के साथ पकड़ा गया था शहजाद, एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगा
विज्ञापन


टैग..अदालत से

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) नंदन सिंह की अदालत ने हरियाणा के जिला यमुनानगर, थाना छिछरौली निवासी शहजाद को 92 किलो डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में बुधवार को दोषी ठहराते हुए 10 साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन

एडीजीसी ने बताया कि 15 जनवरी 2016 को विकासनगर कोतवाली के उपनिरीक्षक अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ हरबर्टपुर में राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर के सामने कश्यप ढाबे के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने एक वाहन को रोका तो चालक शहजाद पकड़ा गया। क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर चार कट्टों में 24, 15, 26 और 27 किलो समेत कुल 92 किलो डोडा पोस्त मिला। एफएसएल जांच में भी पुष्टि हुई। बचाव पक्ष ने झूठा फंसाने का तर्क दिया, लेकिन अदालत ने इसे साबित न होने पर खारिज कर दिया। जुर्माना न देने पर उसे एक साल अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। जेल में बिताई अवधि सजा में समायोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें