फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्र ग्रहण 2018: ग्रहणों का यह रोचक गणित क्या जानते आप? आने वाले 5 सालों में इस दिन लगेंगे ग्रहण

Fri, 27 Jul 2018 06:47 PM IST
गिरीश रंजन तिवारी , अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
Lunar Eclipse
विज्ञापन

क्या ग्रहणों के बारे यह रोचक गणित जानते है आप? यकीनन इसे पढ़ने के बाद आपके मन में ग्रहणों के बारे में जानने की रुचि और अधिक बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


शुक्रवार यानी आज  सदी के सबसे लंबे चंद्रग्रहण को देखते हुए आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान (एरीज) ने ग्रहणों का रोचक गणित सामने रखा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक सूर्य और चंद्रग्रहण कभी भी अकेले नहीं लगते बल्कि 15 दिन के अंतराल में कम से कम दो ग्रहण और कभी-कभी तीन ग्रहण पड़ते हैं। धरती की ऋतुओं की ही तरह ग्रहण का भी बाकायदा सीजन होता है जो लगभग हर छह माह के अंतराल पर आता है और 31 से 37 दिन तक चलता है। 

वैज्ञानिकों के मुताबिक जो भी ग्रहण पड़ेंगे वे इस 31 से 37 दिन की अवधि में ही पड़ेंगे और फिर अगले करीब छह माह तक कोई ग्रहण नहीं पड़ेगा। छह माह बाद पुन: 31 से 37 दिन का ग्रहण सीजन आएगा और उसमें 2 या तीन ग्रहण 14 या 15 दिन के अंतराल पर (पूर्णिमा और अमावस्या पर) पड़ेंगे।  ये ग्रहण बारी-बारी से सूर्य और चंद्रमा पर लगते हैं। इतना जरूर है कि ये विश्व के अलग हिस्सों में पड़ सकते हैं। 

विज्ञापन

lunar eclipse
जरूरी नहीं कि एक ही स्थान पर दोनों या तीनों ग्रहण नजर आ सकें। ये कभी पूर्ण और कभी आंशिक होते हैं। छमाही सीजन की 31 से 37 दिन की अवधि के दौरान हर पूर्णिमा पर अवश्य ही चंद्र और हर अमावस्या पर सूर्य ग्रहण पड़ता है। इस अवधि में कम से कम एक-एक अमावस्या और पूर्णिमा अवश्य पड़ती हैं और कभी-कभी तीन भी पड़ सकती हैं।

उसी के अनुरूप प्रत्येक सीजन में कम से कम दो और अधिकतम तीन ग्रहण पड़ सकते हैं। दो सीजन में कम से कम चार व अधिकतम छह ग्रहण पड़ते हैं।  दोनों सीजन के बीच की अवधि छह माह से कुछ ही कम, 173.31 दिन होती है जो कि सूर्य के एक से दूसरे नोड में जाने की अवधि है। इस प्रकार कभी-कभी यदि वर्ष की बिल्कुल शुरुआत में ग्रहण सीजन पड़ जाए तो 365 दिवसीय

एक कैलेंडर वर्ष में तीसरा ग्रहण सीजन लग जाता है।  ऐसे में एक वर्ष में अधिकतम कुल सात ग्रहण पड़ सकते हैं।  आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान एरीज के निदेशक डा अनिल पांडे का कहना है कि प्रत्येक ग्रह के अपनी धुरी या सूर्य के चारों ओर घूमने का या धूमकेतु आदि के नजर आने की अवधि का अपना टाइम टेबल होता है जिसके अनुरूप ये चलते हैं। 

 
विज्ञापन

बीते पांच वर्षों में पड़े ग्रहण और आगामी पांच वर्षों में पड़ने वाले ग्रहणों की नासा द्वारा घोषित तिथियां 

Lunar eclipse
 -वर्ष 2014  
15 अप्रैल पूर्ण चंद्र ग्रहण, 29 अप्रैल  सूर्यग्रहण, 08 अक्टूबर पूर्ण चंद्र ग्रहण, 23 अक्टूबर सूर्य ग्रहण 
- वर्ष 2015 
20 मार्च पूर्ण सूर्य ग्रहण, 04 अप्रैल पूर्ण चंद्र ग्रहण, 13 सितंबर सूर्य ग्रहण, 27 सितंबर चंद्र ग्रहण 
- वर्ष 2016 
 8-9 मार्च पूर्ण सूर्य ग्रहण, 23 मार्च चंद्र ग्रहण, 18 अगस्त चंद्र ग्रहण, 01 सितंबर सूर्य ग्रहण, 16-17 सितंबर चंद्र ग्रहण 
- वर्ष 2017 
10-11 फरवरी चंद्र ग्रहण26, फरवरी सूर्य ग्रहण, 7-8 अगस्त  चंद्र ग्रहण, 21 अगस्त सूर्य ग्रहण 
- वर्ष 2018 
31 जनवरी पूर्ण चंद्रग्रहण, 15 फरवरी आंशिक सूर्यग्रहण, 13 जुलाई आंशिक सूर्य ग्रहण, 27-28 जुलाई पूर्ण चंद्र ग्रहण, 11 अगस्त आंशिक सूर्य ग्रहण 
- वर्ष 2019 
5-6 जनवरी आंशिक सूर्य ग्रहण, 20-21 जनवरी पूर्ण सूर्य ग्रहण, 2 जुलाई पूर्ण सूर्य ग्रहण, 16-17 जुलाई आंशिक चंद्र ग्रहण, 19 दिसंबर आंशिक सूर्य ग्रहण 
- वर्ष 2020 
19 दिसंबर 1919 के ग्रहण के 15 दिन बाद 10 जनवरी चंद्र ग्रहण, 5 जून चंद्र ग्रहण, 21 जून सूर्य ग्रहण, 4 जुलाई चंद्र ग्रहण 
- वर्ष 2021 
26 मई पूर्ण चंद्र ग्रहण, 10 जून सूर्य ग्रहण, 18-19 नवंबर चंद्र ग्रहण, 4 दिसंबर पूर्ण सूर्य ग्रहण 
- वर्ष 2022 
30 अप्रैल सूर्य ग्रहण, 15 मई चंद्र ग्रहण, 25 अक्टूबर सूर्य ग्रहण, 8 नवंबर पूर्ण चंद्र ग्रहण 
- वर्ष 2023 
20 अप्रैल पूर्ण सूर्य ग्रहण, 5 मई  चंद्र ग्रहण, 14 अक्टूबर सूर्य ग्रहण, 28 अक्टूबर चंद्र ग्रहणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें