इसमें 150 वृद्धा, 120 विधवा, 60 दिव्यांग और 20 किसानों की पेंशन हैं। इनमें से कई ने जहां अपडेट खाता नंबर नहीं दिए हैं जबकि कई के खाता नंबर अधूरे हैं। इसकी वजह से महीनों से कई पेंशन नहीं मिल रही है। आधे से ज्यादा पेंशनर तो ऐसे हैं जिन्हें करीब एक साल से भी अधिक समय से पेंशन नहीं मिली है। इस पर विभाग ने पेंशनरों को अंतिम नोटिस जारी किया है।
‘जिन पेंशनधारकों ने पेंशन में गलत बैंक खाता दिया है उनसे अपील है कि जल्द अपना अपडेट खाता विभाग को दें। अन्यथा पेंशन निरस्त करने की कार्रवाई को बाध्य होना पड़ेगा।
-जीत सिंह रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी