फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने साइबर ठगों के पैसिफिक हिल्स स्थित अपार्टमेंट से हासिल किए महत्वपूर्ण दस्तावेज व जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ ने शुक्रवार को अमेरिका के लोगों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर के संचालक के राजपुर रोड स्थित पैसिफिक हिल्स अपार्टमेंट को खंगाला। वहां से एसटीएफ को महत्पपूर्ण दस्तावेज के साथ ही अन्य जानकारियां मिलीं हैं। अब एसटीएफ कॉल सेंटरों से प्राप्त विदेशी लिंक व उनके खातों की जानकारी एफबीआई से साझा करेगी, जिससे साइबर ठगों के विदेशी लिंक का भंडाफोड़ हो सके और एफबीआई उनके खिलाफ कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन

विदित है कि बृहस्पतिवार को एसटीएफ ने अमेरिका के लोगों से ठगी करने वाले एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए चार ठगों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को एसटीएफ ने इन चारों के अपार्टमेंट को खंगाला और वहां से महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि चारों ठग पिछले माह से यहां 35 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से किराए पर रह रहे थे। कॉल सेंटर में काम करने वाले अन्य लोगों के लिए भी उन्होंने इंपीरियल हाइट्स राजपुर में 20 हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से कमरा किराए पर ले रखा था। पता चला है कि यह कॉल सेंटर टूर एंड ट्रैवल्स के नाम से संचालित हो रहा था। इसकी आड़ में यह अमेरिकी नागरिकों से ठगी कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि इन ठगों के विदेशी साइबर ठगों से लिंक हैं। ऐसे में एसटीएफ अब विदेशी नागरिकों के बैंक खातों, अमेरिका में बनाई गई कंपनी के नाम व मोबाइल नंबर अमेरिका की एफबीआई के साथ साझा करेगी। बताया कि कॉल सेंटर से साइबर ठगों की एक डायरी भी प्राप्त हुई है। इसमें प्रत्येक दिन हर पेज पर काफी बड़ी धनराशि का लेन-देन लिखा गया है। प्रत्येक दिन आठ लाख से 16 लाख तक का लेन देन होना पाया गया है। इसमें एक-एक विदेशी नागरिक से तीन से पांच हजार डॉलर की धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें