फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMA POP 2022: ग्रेजुएट होकर भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल हुए 69 कैडेट, इन्हें मिला पुरस्कार

Fri, 02 Dec 2022 11:54 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शुक्रवार को आईएमए में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। एसीसी 69 कैडेट ग्रेजुएट होकर भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। अब 10 दिसंबर को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में होने वाली पासिंग आउट परेड में निरीक्षण अधिकारी सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे होंगे।
विज्ञापन
IMA POP 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) के 69 कैडेट ग्रेजुएट होकर भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को अकादमी के चेटवुड सभागार में आयोजित एसीसी के 120 वें दीक्षा समारोह में इन कैडेट को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की डिग्री प्रदान की गई।
विज्ञापन


अकादमी के कमांडेंट ले. जनरल विजय मिश्रा ने कैडेट को दीक्षित किया। आईएमए में अब एक साल का प्रशिक्षण लेकर यह कैडेट बतौर अधिकारी सेना में शामिल होंगे। उपाधि पाने वालों में 31 कैडेट विज्ञान और 38 कैडेट कला वर्ग के हैैं। कमांडेंट ने अफसर बनने की राह पर अग्रसर इन कैडेट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

10 दिसंबर को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में होने वाली पासिंग आउट परेड में निरीक्षण अधिकारी सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे होंगे। इस दौरान देश-विदेश के 344 जेंटलमैन कैडेट बतौर अधिकारी अपने-अपने देश की सेना का अभिन्न अंग बनेंगे। जिनमें 10 मित्र देशों के 30 कैडेट शामिल हैं। इससे पहले शुक्रवार को आईएमए में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

इन्हें मिला पुरस्कार
चीफ आफ आर्मी स्टाफ मेडल

स्वर्ण-प्रबीन कुमार सिंह
 रजत- आलोक सिंह 
कांस्य- मनीष गिरी

ये भी पढ़ें...राष्ट्रपति का देहरादून दौरा: ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को कराना होगा आरटीपीसीआर टेस्ट

कमांडेंट सिल्वर मेडल
सर्विस ट्रेनिंग- प्रबीन कुमार सिंह
कला-आलोक सिंह
 विज्ञान- प्रबीन कुमार सिंह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें