स्वर्ण पदम के साथ ही रजत पदक (टीजी) हासिल करने वाले दक्ष कुमार पंत भी उत्तराखंड से हैं। उनके पिता हेमंत पंत सेना में ब्रिगेडियर के पद पर तैनात हैं। वह फिलहाल पुणे में तैनात हैं। पंत परिवार मूल रूप से सर्प गांव अल्मोड़ा का रहने वाला है। दक्ष ने एसआरएम विश्वविद्यालय चैन्नई से बीटेक किया है। वह चाहते तो किसी निजी कंपनी में नौकरी कर सकते थे। लेकिन फौजी वर्दी की ललक ने उनकी जिंदगी का रुख मोड़ दिया।
सीकर राजस्थान के मुकेश को मिला स्वॉर्ड ऑफ ऑनर
सैन्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले सीकर राजस्थान के मुकेश को आईएमए का प्रतिष्ठित अवार्ड स्वॉर्ड ऑफ ऑनर मिला। उनके पिता मनोहर लाल भी फौज में थे। वह बतौर नायक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका बड़ा भाई मनीश एयरफोर्स में कार्पोरल है। जबकि छोटा भाई महेश कुमार सेना में कैप्टन है। अब मुकेश भी सेना में अफसर बन गए हैं।
किसान के बेटे ने पाया मुकाम, मिला कांस्य पदक
मोगा पंजाब के रहने वाले लवनीत ने कांस्य पदक हासिल एक मुकाम हासिल किया है। लवनीत एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता रूपेंद्र सिंह कृषक और मां परवीन कौर ग्रहणी हैं। लवनीत की बचपन से ही फौज को ज्वाइन करने की इच्छा थी। आज उनका सपना साकार हो चुका है। वह एक अच्छा सैन्य अफसर बन देश और अपने प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।