फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन सीमा विवाद पर बोले उप सेना प्रमुख, कहा- जल्द बहाल होगी पहले की स्थिति, चीन के लिए कही ये बात

Sat, 12 Dec 2020 08:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
SK saini - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उप थलसेना प्रमुख ले. जनरल एसके सैनी ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा विवाद सुलझाने के लिए लगातार सैन्य और राजनयिक स्तर पर बातचीत चल रही है। जल्द ही यहां अप्रैल से पहले की स्थित बहाल होगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की संप्रभुता, अखंडता पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी। चाहे इसके लिए किसी भी हद तक जाना पड़े।


ले. जनरल एसके सैनी ने यह बात भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद पर उन्होंने कहा है कि यह काफी जटिल मसला है।

ऐसे मसले बातचीत के जरिये ही सुलझाए जाते हैं और इसमें समय लगता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही बातचीत से समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

एलओसी पर सीजफायर के उल्लंघन की घटनाएं बढ़ी

चीन की ओर से अरुणाचल सीमा के पास तीन गांव बसाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई चिंता की बात नहीं है। गांव चीन ने अपनी सीमा में बसाए हैं। उन्होंने माना कि पिछले कुछ समय से एलओसी पर सीजफायर के उल्लंघन की घटनाएं बढ़ी हैं।

पाकिस्तान अब मोर्टार और रॉकेट से आम लोगों को निशाना बना रहा है। भारतीय सेना पाक की हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। उन्होंने कहा कि नेपाल के साथ भारत का सदियों से रोटी और बेटी का रिश्ता रहा है।

भारतीय सेना में भी नेपाली नागरिक सैनिक से लेकर उच्च पदों पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में सेना प्रमुख ने नेपाल का दौरा किया था। इसका यही संदेश था कि हमारे संबंधों में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

जैविक हमले के बढ़ते खतरे को लेकर उन्होंने कहा कि इस प्रकार की चुनौतियों के लिए भारतीय सेना तैयार है। सैनिकों को इस प्रकार की चुनौती के लिए तैयार करने के लिए सैन्य प्रशिक्षण में बदलाव किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें