फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आईएमए परेड रिहर्सल के चलते आज एक घंटे के लिए रूट रहेगा डायवर्ट, आईएमए के पास ये रहेगा रूट प्लान

Sat, 03 Dec 2022 12:01 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आईएमए परेड रिहर्सल के चलते रूट डायवर्ट होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। विकासनगर से आने वाले छोटे वाहनों को प्रेमनगर बाजार से मिट्ठी बेरी होते हुए रांघड़वाला से शहर की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमए परेड रिहर्सल के दौरान आज (शनिवार को) एक घंटे के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। यातायात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह डायवर्जन सुबह 8:45 से 9:45 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जाएगा। 

विज्ञापन


यह रहेगा रूट प्लान
-विकासनगर से आने वाले छोटे वाहनों को प्रेमनगर बाजार से मिट्ठी बेरी होते हुए रांघड़वाला से शहर की ओर भेजा जाएगा।
-देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघड़वाला से मिट्ठी बेरी-महिंद्रा चौक से दुर्गा मंदिर प्रेमनगर होते हुए बाला जी धाम से विकासनगर की ओर भेजा जाएगा।
-विकासनगर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हरबर्टपुर चौक से धर्मावाला चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए शहर की ओर आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-देहरादून से विकासनगर हरबर्टपुर होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें...UKPSC: सहायक लेखाकार पदों के आरक्षण रोस्टर में बदलाव, 661 पदों पर निकली थी भर्ती, पढ़ें पूरी जानकारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें