देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से लापता हुआ कैडेट लौट आया है।
अकादमी में कड़े अनुशासन से परेशान होकर वह अपने घर केरल चला गया था। कैडेट के पिता ने दून पहुंचकर उसे आईएमए अधिकारियों को सौंप दिया। कैडेट की तलाश में जुटी पुलिस ने इससे राहत की सांस ली है।
पढ़ें, मानसिक परेशानियों के बावजूद डटी रही 'निर्भया'
केरल के गांव नालथा मवना नामपुलारी तहसील कोट्टापलम जिला पलनऊ निवासी जी. साजिथ (27) पुत्र गोविंदन कुट्टी एक जनवरी 2013 से आईएमए में एसीसी कोर्स कर रहा था। 20 सितंबर को वह मिलेट्री अस्पताल से लौटते वक्त लापता हो गया था। अकादमी अधिकारियों ने इस संबंध में गढ़ी कैंट कोतवाली में मामला दर्ज कराया था।
इंस्पेक्टर विनोद कुमार जेठा ने बताया कि कैडेट के पिता से मोबाइल पर संपर्क किया गया था। उन्होंने कैडेट के घर पहुंचने की बात कही थी।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...