फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ब्रह्मपुरी में अवैध स्लॉटर हाउस पकड़ा, 27 क्विंटल मांस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस और एसओजी की टीम ने पटेलनगर के ब्रह्मपुरी इलाके में चल रहे अवैध स्लॉटर हाउस का भंडाफोड़ किया है। मौके से 27 क्विंटल महिषवंशी पशु का मांस बरामद किया गया है। स्लॉटर हाउस से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, दूसरा वहां से भागने में सफल हो गया। पशु काटने के औजार भी पुलिस ने जब्त किए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी अजय सिं ने ताया कि पटेलनगर क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में एक अवैध स्लॉटर हाउस संचालित होने की सूचना मिली थी। इस पर छापा मारने के लिए एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने शुक्रवार शाम को इस स्लॉटर हाउस पर छापा मारा। पुलिस ने पप्पू की डेयरी के पास से आरोपी गाजिब निवासी गुरूनानक एन्क्लेव, ब्राह्मणवाला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वहां पर पशु काट रहा था। जबकि, दूसरा आरोपी जीशान मौके से भाग निकला। मौके से 27 क्विंटल महिषवंशी पशु का मांस बरामद हुआ है। इसके साथ ही वहां से चार छुरी, दो कुल्हाड़ी , दो लोहे के मस्कारा बरामद हुए हैं। वहां से छह छोटे-बड़े महिषवंशी पशुओं को रेस्क्यू भी किया गया है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें